सस्ते बाहरी दूध और पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल, डीएम चलाएंगे विशेष मुहिम
लालकुआं। वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के समक्ष स्थानीय पशुपालकों की समस्या उठाते हुए कहा कि लालकुआं और हल्द्वानी के बाजारों में बाहर से आने वाला दूध एवं पनीर स्थानीय उत्पादों की तुलना में काफी सस्ते दामों पर बिक रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इतनी कम कीमत पर बिकने वाले दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता संदिग्ध हो सकती है और उनमें मिलावट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इन उत्पादों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता व बिक्री को लेकर विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया।





