बिंदुखत्ता समेत तीन क्षेत्रों के वनभूमि से डिनोटिफिकेशन को कैबिनेट की सैद्धांतिक मंजूरी

Spread the love

…

देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल ने जनपद देहरादून के बापूग्राम, नैनीताल के बिंदुखत्ता और ऊधमसिंह नगर के बग्गा चौवन स्थित वनभूमि के गांवों को वनभूमि से डिनोटिफाई करने की कार्यवाही के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में आगे की कार्यवाही संपादित करने के लिए वन विभाग को प्रस्तावक विभाग नामित करने का भी निर्णय लिया गया है।

रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों पर ठेकेदारों को राहत

कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि रॉयल्टी करदायी संस्थाओं के ठेकेदारों से बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी की वसूली नहीं की जाएगी। इस फैसले से संबंधित ठेकेदारों को राहत मिलेगी और निर्माण कार्यों पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।

शेष राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की बनेगी प्रक्रिया

राज्य आंदोलनकारियों के शेष रह गए चिन्हीकरण के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब तक चिन्हीकरण से वंचित पात्र आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए व्यवस्थित प्रक्रिया तैयार की जाएगी, जिससे उन्हें उचित सम्मान और नियमानुसार लाभ मिल सकेगा।

Related Posts

नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन (आज) 28 नवंबर को हल्द्वानी में

Spread the love

Spread the loveलालकुआं/हल्द्वानी। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में आयोजित…

एरीज में हिमालयी क्षेत्र के 30 युवा शोधार्थियों को मिला खगोल विज्ञान का विशेष प्रशिक्षण

Spread the love

Spread the love HiSTAR-2026 में दूरबीनों से प्रेक्षण, डेटा विश्लेषण और आधुनिक खगोलीय अनुसंधान की दी गई जानकारी नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल में 23 से 27…

Leave a Reply