ओखलढुंगा में अतिवृष्टि मामले में केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट कर रहे मिनट टू मिनट मॉनिटरिंग, अधिकारियों को दिए गए निर्देश ।

Spread the love

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने ओखलढुंगा में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त करते हुए जिला अधिकारी को तत्काल आपदा राहत व सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने बताया कि अतिवृष्टि के कारण ओखलढुंगा क्षेत्र के 4 दर्जन से अधिक परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं साथ ही किसानों की फसलों के नुकसान सहित घरों में पानी व मलवा आने की जानकारी मिली है जिसके पश्चात उनके द्वारा तत्काल जिलाधिकारी वंदना सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर आपदा राहत अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। भट्ट ने बताया कि सरकारी मशीनरी मौके पर पहुचने के लिए अतिवृष्टि से बंद सड़क खुलवाने का काम कर रही है उप जिला अधिकारी राहुल शाह मौके पर पहुचने के लिए आमडंडी क्षेत्र में रास्ता खुलवा रहे हैं और कई प्रभावित परिवारों को आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया है। श्री भट्ट ने कहा कि प्रशासन राशन किट और मेडिकल किट सहित अन्य मदद तत्काल उपलब्ध कराने को रवाना हो गया है। श्री भट्ट ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि तत्काल आपदा प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करते हुए उन्हें राहत सामग्री वितरित करें तथा नुकसान का आकलन करते हुए राहत पहुंचाएं। श्री भट्ट ने बताया कि वह लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में है ।

उन्होंने स्वास्थ्य की दृष्टि मेडिकल टीम और मेडिकल इंस्ट्रूमेंट भी क्षेत्र में भेजने के निर्देश दिए हैं और गांव में दो गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक लाया जा रहा है। वह लगातार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। श्री भट्ट ने कहा कि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है। क्षेत्र में जलभराव मलवा एवं फसल नुकसान की जानकारी मिली है जिसका आकलन के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply