भू कानून औऱ मूल निवास के लिए सभी उत्तराखंडी हो एकजुट

Spread the love

भू कानून औऱ मूल निवास के लिए सभी उत्तराखंडी हो एकजुट

हल्द्वानी ।

उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों छात्र संगठनों से जुड़े हुवे लोगो ने हल्द्वानी बुद्ध पार्क मैं धरना देकर सरकार को आगाह किया कि अगर शीघ्र उत्तराखंड मैं भू कानून और मूल निवास 1950 लागू नही किया गया तो उत्तराखंड का युवा मातृशक्ति सड़को पर उतरेगी। सभा को सम्बोधित करते हुवे भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि इस उत्तराखंड की जमीने आज जिस प्रकार से बिक रही है। उससे आने वाले समय में उत्तराखंड में बाहरी लोगों का एकाधिकार स्थापित हो जाएगा जिससे उत्तराखंड की सभ्यता संस्कर्ति प्रभावित होगी।

उत्तराखंड युवा एकता मंच के सदस्य तेजेश्वर घुघत्याल ने कहा कि उत्तराखंड मैं सशक्त भू कानून औऱ मूल निवास 1950 शिघ्र लागू किया जाए। उत्तराखंड का मूल निवास लागू होने से यहां के संसाधनों रोज़गार पर पहला हक उत्तराखण्डियों का होगा। जमीन के लगातर हो रही खरीद फरोख्त लागूं होने से पहाड़ की सभ्यता संस्कृतिया बर्बाद हो रही है। कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि आज सख्त भू कानून लागू होने से पहाड़ की जमीने बिक रही है। आज मजबूत मूल निवास नही होने से यहां उत्तराखंड के लोगो को अपने ही राज्य मैं बेरोजगार होना पढ़ रहा है।

आज पहाड़ मजबूत ना होने से अधिकतर जमीने बिक चुकी है। जो आने वाले समय के लिए उत्तराखंड के लिए चिंताजनक है। शेलेन्द्र सिंह दानु ने कहा कि उत्तराखंड मैं बढ़ती घटनाओ मानव तस्करी को देखते हुवे आज भू कानून मूल निवास के साथ साथ हमे इनर लाइन परमिट सिस्टम और आर्टिकल 371 भी चाहिए। ताकि पहाड मैं बढ़ती मानव तस्करी और अपराध पर लगाम लग सके।विशाल भोजक ने कहा कि पहाड़ ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड के लोगो को लगातार भू कानून के नाम पर गुमराह करते जा रही है आजतक सरकार भू कानून पर अपना रुख स्पष्ट नही कर पाई है।

आखिर सरकार बताये ऐसा कोई सा भू कानून है जो सरकार आम जनमानस को बताने से डर रही है। आज उत्तराखंड को बचाने के लिए सशक्त भू कानून की जरूरत है। इस दौरान प्रिंस वालिया, अक्षत पाठक, रक्षित बिष्ट, संजय जोशी, कमल जोशी, रोहित कर्मियाल, पंकज दानू, मयंक गोस्वामी, मनीकेत तोमर व आयुष नागर सहित कई युवा साथी एकत्रित थे।

  • Related Posts

    खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

    Spread the love

    Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

    क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

    Spread the love

    Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

    Leave a Reply