प्रदेश में एक साथ कराए जाएं ग्राम पंचायतों के चुनाव ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

Spread the love

प्रदेश में एक साथ कराए जाएं ग्राम पंचायतों के चुनाव ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

■ नारायण सिंह रावत

सितारगंज। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्रधानों का चुनाव एक राज्य, एक पंचायत चुनाव के तहत हरिद्वार जनपद के साथ कराने का अनुरोध पत्र डीएम को सौंपा।

साथ ही कहा कि अगर एक साथ प्रदेश में ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं हो सकता तो ग्राम प्रधानों का चुनाव 3 साल तक स्थगित किया जाए। इस संबंध में ठोस निर्णय लेने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में एवं पूर्व में की गई घोषणाओं एवं समस्याओं से संबंधित बात हुई उठाई गई है। चेतावनी दी गई कि अगस्त माह तक यदि कोई ठोस समाधान नहीं होता है तो ग्राम प्रधान संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।


इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन रुद्रपुर की अध्यक्ष दीपा कांडपाल, निर्मल सिंह जयपुर ब्लॉक अध्यक्ष, ब्रह्मानंद लाहौरी, दारा सिंह, अमरजीत सिंह लक्खा सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गदरपुर आदि थे।

  • Related Posts

    खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

    Spread the love

    Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

    क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

    Spread the love

    Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

    Leave a Reply