“वाक कला भारतीय सम्मान” से सम्मानित पुष्पा जोशी

Spread the love

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। कीर्तिमान स्थापित पटल ‘द मैजिक मैन एन चन्द्रा फाउंडेशन’ द्वारा संस्थापक द मैजिक मैन नरेश जोशी के संयोजन में महाकवि गुलाब खंडेलवाल स्मृति में महाकवि के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित कार्यक्रम ‘महाकवि गुलाब खंडेलवाल साहित्योत्सव 2023’ का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आनलाइन 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 अगस्त तक अनवरत गतिमान रहा। जिसका समापन समारोह 1,2 व 3 सितम्बर को उदयपुर, राजस्थान में कवि सम्मेलन के साथ हुआ। इसमें सितारगंज की कवियित्री पुष्पा जोशी ‘प्राकाम्य’ को उत्कृष्ट संचालन हेतु “वाक कला भारतीय सम्मान” से सम्मानित किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय व्यंग्यकार डॉ हरीश नवल ने की। इस दौरान जबलपुर के प्रख्यात साहित्यकार व शायर सूरज राय, बालीवुड के गीतकार शेखर अस्तित्व, बाम्बे से गजल गायक शिव राजौरिया व ज्योत्स्ना राजौरिया, साथ ही देश विदेश के सैकड़ों कवियों व साहित्यकारों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply