10.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

■नारायण सिंह रावत सितारगंज। पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार रात्रि में चौकी प्रभारी सिडकुल एसआई चन्दन सिंह बिष्ट शक्तिफार्म तिराहा अभियुक्त गुरमीत सिंह पुत्र गज्जन सिंह निवासी गुरुनानकनगरी, गोठा को पकड़ लिया।

उसके कब्जे से बाइक यूके06बीडी-7712 में रखकर ले जाते समय 10.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त गुरमीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।पुलिस टीम में कोतवाल भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, एसआई चन्दन सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र यादव, कांस्टेबल कमल नाथ गोस्वामी शामिल रहे।

  • Related Posts

    बिन्दुखत्ता में प्रत्येक सरकारी गतिविधि की सूचना देकर वन अधिकार समिति को आमंत्रित किया जाए: निदेशक 

    Spread the love

    Spread the love​जनजाति कल्याण निदेशालय ने नैनीताल जिला प्रशासन को भेजा पत्र, बाहरी व गैर-निर्वाचित लोगों के हस्तक्षेप पर जताई कड़ी आपत्ति। ​लालकुआं। उत्तराखंड के जनजाति कल्याण निदेशालय ने बिन्दुखत्ता…

    साहित्यिक परिचर्चा में गूंजी ‘अदम्या-असीम की ओर’ की गूंज: शब्दों की शक्ति और कहानी कला पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. कविता पांडेय की नवोदित पुस्तक ‘अदम्या -असीम की ओर’ पर एक भव्य साहित्यिक…

    Leave a Reply