कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पर्वतीय विकास भवन की रखी आधारशिला

Spread the love

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पर्वतीय विकास भवन की रखी आधारशिला

कूर्मांचल कॉलोनी में 63.35 लाख रुपये कीब लागत से होगा निर्माण

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। कूर्मांचल कॉलोनी में 63.35 लाख रुपये की लागत से पर्वतीय विकास भवन बनेगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को भूमि पूजन कर इस भवन का शिलान्यास किया।

इस दौरान पर्वतीय समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया।मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सरकार सर्वधर्म और सर्वसमाज के विकास के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सितारगंज को विकास में अग्रणी बनाना ही उनका लक्ष्य है। इस दौरान झोड़ा, चांचरी आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन योगेंद्र रावत(गोपाल रावत) कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलामंत्री मुकेश सनवाल ने किया,संचालन करते हुए भाजपा के जिलामंत्री मुकेश सनवाल ने कहा कि भवन बन जाने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। की प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय ने माता रानी दुनागिरि माता की जय हाट कालिका माता आदि भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में गोपाल सिंह बिष्ट व वरिष्ठ भाजपा नेता विशन दत्त जोशी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, एलडी भट्ट,सीबी भट्ट, बद्रीनाथ, मनीष, शेखर जोशी, नारायण गिरि गोस्वामी, आदेश चौहान, सतीश उपाध्याय, शंकर रावत,राजेंद्र बिष्ठ,नवीन भट्ट निराला, बॉबी भट्ट,वरिष्ठ भाजपा नेत्री जया जोशी,सुलोचना रावत, गायत्री देवी,पूजा सनवाल,दीपा रावत,मीरा रावत आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग को लेकर वन अधिकार संगठन ने छेड़ा आन्दोलन

    Spread the love

    Spread the love 15 अगस्त से घर-घर पदयात्रा, 20 सितंबर को लालकुआं में विशाल जनसभा व रैली का ऐलान ‌ लालकुआं । निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता की 3470 हेक्टेयर भूमि को…

    मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा: हल्द्वानी परिसर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

    Spread the love

    Spread the love​ कोविड काल से अनवरत जारी है डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से शुरू हुआ जन-कल्याण का यह मिशन ​हल्द्वानी। सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा…

    Leave a Reply