आधुनिक युग में तलवार कट्टा चाकू नहीं ओनली नॉलेज इस पॉवर। भविष्य की टेक्सनोलॉजीज ज़रूर देखते चलें..

Spread the love

आने वाले समय में दिख रहा है कि यह टेक्नोलॉजी विश्व परिवर्तन की क्षमता रखती हैं भविष्य इनका है:

१) आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस: सबको पता है. Chatgpt, इमेजेस और वीडियो के क्षेत्र में एआई ने क्रांति ला दी है. इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनी OpenAI है. जिसके साथ माइक्रोसॉफ़्ट की पार्टनरशिप है. गूगल भी बहुत तेज लगा हुआ है.

२) न्यूरोलिंक: रोबोट में मनुष्य का दिमाग़ आया तो मनुष्य के दिमाग़ में चिप डाल मुक़ाबला करेंगे. यह कॉन्सेप्ट है न्यूरोलिंक का. इसके मानवीय टेस्टिंग की परमिशन मिल चुकी है. कंपनी है न्यूरोलिंक और मालिक हैं elon musk.

3) वर्चुअल रियल्टी: टेक्नोलॉजी के आरंभ से ही मनुष्य की कल्पना रही है कि जो भी कल्पना हो वह सामने प्रतीत हो जाये. यही है वर्चुअल रियल्टी. फ़ेस बुक ने सब कुछ वीआर पर दांव में लगा दिया है. कंपनी का नाम ही बदल मेटा कर दिया है. उनकी अपनी वर्चुअल दुनिया – मेटा वर्ल्ड. लेकिन बाज़ी ऐपल मार ले गया. Apple Vision Pro से.

4) ईवी : भविष्य बैटरी से चलने वाली कार का है. धीमे धीमे यह मार्केट में छा रही हैं. ई रिक्शा, ई बाइक, ई कार, ई बस. इस क्षेत्र में सबसे अग्रणी कंपनी है टेस्ला.

5) अंतरिक्ष में मनुष्य: elon musk मंगल में कॉलोनी बसाना चाहते हैं तो जेफ़ चंद्रमा पर. नासा 2030 में मंगल ग्रह पर मनुष्य भेजने की तैयारी में है.

6) iOT: internet of things. सभी चीजें आपके बाथरूम शावर से लेकर कार तक, एसी से लेकर टीवी तक सब कुछ इंटरनेट से कनेक्ट हो. अमेजन अलेक्सा और गूगल होम इस फ़ील्ड में नंबर एक हैं.

7) और ऑब्वियस्ली इतना सब डेटा आ जा रहा है तो उसे मैनेज करने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग. अमेजन नंबर एक है, तो माइक्रोसॉफ़्ट और गूगल पूरी ताक़त से पीछा कर रहे हैं.ख़ास बात यह भी है कि यह सभी टेक्नोलॉजी अमेरिकन कंपनियाँ ही ला रही हैं. आने वाले कम से कम बीस वर्षों तक टेक्नोलॉजी फ़ील्ड में अमेरिका की बादशाहत क़ायम रहने वाली है.

ईवी के क्षेत्र में चाइना अमेरिका के पीछे लग कर ज़रूर दूसरे नंबर पर लगा हुआ है अन्यथा इन सब में अमेरिकन मोनोपॉली है.

यदि आप युवा हैं तो समय से चलें और भविष्य की टेक्सनोलॉजीज ज़रूर देखते चलें. ख़ुद को अपडेट रखें और याद रखें आधुनिक युग में तलवार कट्टा चाकू नहीं ओनली नॉलेज इस पॉवर.

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply