भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में करायेगा खेल महाकुंभ सितारगंज से खेल महाकुंभ की हुई शुरुआत

Spread the love

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में करायेगा खेल महाकुंभ सितारगंज से खेल महाकुंभ की हुई शुरुआत

■ नारायण सिंह रावत सितारगंज। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में खेल महाकुंभ कर रही है। इसके तहत प्रदेश की हर विधानसभा में दो जगहों पर खेल महाकुंभ की शुरूआत होगी। सितारगज में खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। खेल महाकुंभ के तहत सितारगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

क्रिकेट टूर्नामेंट में सितारगंज वॉरियर्स की टीम ने गोठा को हराकर क्रिकेट टूर्नामेंट मैं कब्जा किया। उधम सिंह नगर जनपद के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा एशियन गेम्स 2023 के विजेताओं को बधाई दी और कहा कि देश को हमारे खिलाड़ियों पर गर्व है। हमारे खिलाड़ियों के पास खेलों के माध्यम से अपार शक्ति है जो वैश्विक मंच पर भारत की पहचान बढ़ा सकती है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के जिला सह संयोजक सैयद अमजद अली कहा कि भारत सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 220 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए और परिणाम खर्च किए गए संसाधनों के प्रभावी उपयोग और खिलाड़ियों के लिए तैनात योजनाओं की सफलता का प्रमाण है, कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता युवा मोर्चा के साथ ज्यादा से ज्यादा युवाओ को जोड़े जिससे चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा जा सके।

उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल महाकुंभ में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन भट्ट निराला ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन भजयुमो के मंडल महामंत्री सोनू शर्मा ने किया । कार्यक्रम संयोजक संजीव गंगवार, राजू नगदली, अक्षय विश्वास,, इंद्रजीत सिंह, सुरेश जोशी, शिवम रस्तोगी, सत्येंद्र दिवाकर, कशिश अरोड़ा, अंकित रस्तोगी आदि मौजूद रहे

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply