एलबीएस में एबीवीपी के अधिकृत प्रत्याशी होंगे कार्तिक चन्द।

Spread the love

प्र

हल्दुचौड़ ।

छात्रसंघ में चुनावी संघर्ष जहां एक ओर चरम पर है तो वहीं छात्र संगठन इस चुनावी रंग को और गहरा करते नजर आ रहे।
लगातार महाविद्यालयो में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के बाद एबीवीपी ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में अपने अधिकृत प्रत्याशि की घोषणा की है, तो वहीं पूर्व में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे राजा धामी की परीक्षाओं में फेल होने के कारण अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।


जिससे एनएसयूआई को किरकिरी का सामना करना पड़ रहा है तो वही एनएसयूआई ये आरोप भी लगा रही है कि एनएसयूआई को फेल करा दिया गया है,
वहीं एबीवीपी द्वारा सभी आरोपो को सिरे से नकारते हुए यह कहा गया है कि सभी आरोप केवल छात्राओं को बरलाने व सिम्पैथी बटोरने के लिए की जा रही है व छात्र छात्राओं से विवेक का इस्तेमाल कर कार्तिक के पक्ष में मतदान करने को कहा गया ।


सूत्रों के मुताबिक एबीवीपी के दाव कार्तिक पर सही साबित होता नजर आ रहा है व 3 वर्षो से महाविद्यालय में संघर्ष कर रहे कार्तिक रजवार के सामने एनएसयूआई पैराशूट कैंडिडेट उतारने की तैयारी में है।

एबीवीपी अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नगर मंत्री एबीवीपी आदर्श राय द्वारा की गई ।
इस दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष भगत सिंह, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, उपाध्यक्ष भगत सिंह दरियाल, रोहन चौधरी, अनिल बेलवाल, सचिन दुमका आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

बॉक्स :

निरंतर छात्र-छात्राओं की आवाज महाविद्यालय विश्वविद्यालय व सरकार तक पहुंचाता आया हूं व आगे भी संघर्ष करता रहूंगा ।
संगठन का बहुत-बहुत आभार कि मुझ पर विश्वास जताया में अध्यक्ष पद पर जीत कर महाविद्यालय में बेहतर सुविधाओं व छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए कार्य करूंगा।

  • कार्तिक रजवार
    अध्यक्ष प्रत्याशी
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • Related Posts

    मानवीय सरोकारों को समर्पित ग्राफिक एरा: हल्द्वानी परिसर ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

    Spread the love

    Spread the love​ कोविड काल से अनवरत जारी है डॉ. कमल घनशाला की प्रेरणा से शुरू हुआ जन-कल्याण का यह मिशन ​हल्द्वानी। सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की अपनी समृद्ध परंपरा…

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    Leave a Reply