कजाखिस्तान के अस्थाना में एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में रुद्रपुर निवासी डिंपल यादव ने भारत को किया गौरवान्वित।

Spread the love

डिम्पल ने माता पिता की कड़ी हाड़तोड़ मेहनत लगन व समर्पण को किया साकार

रुद्रपुर की डिम्पल ने कज़ाख़िस्तान में भारत को किया गौरवान्वित

रुद्रपुर । यहां रुद्रपुर के न्यू शक्ति विहार निवासी विरेन्द्र सिंह यादव और अंजलि यादव की पुत्री डिम्पल यादव जो आक्सफोर्ड स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है ने 21 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक कजाखिस्तान के अस्थाना में आयोजित हुई एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर भारत को गौरवान्वित किया ।

डिम्पल यादव ने इस जीत का श्रेय अपने कोच सी के जोशी पूर्व पुलिस ऑफिसर व अपने माता-पिता को दिया । डिम्पल की इस महान उपलब्धि में उसके माता-पिता की कड़ी मेहनत ,लगन , आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण , आधुनिक उपकरण और समर्पण है । ज्ञात हो कि डिम्पल यादव को उसके माता-पिता ने केवल 2 वर्ष से भी कम समय में वैज्ञानिक रुप से प्रशिक्षित कर इस उंचाई पर पहुंचाया है।

दीपावली पर रूद्रपुर घर लौटने पर डिम्पल यादव और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया

डिम्पल की सफलता पर विधायक शिव अरोरा ,मेयर रामपाल सिंह , आक्सफोर्ड स्कूल के मालिक रोहिताश बत्रा ,प्रधानाचार्य नेगी ,पिता विरेन्द्र सिंह यादव ,मांता अंजलि यादव एवं सीके जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply