प्रदेश के मुख्यमंत्री उच्चशिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रुद्रपुर कॉलेज के तीन शिक्षकों को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से करेंगे सम्मानित ।

Spread the love

रुद्रपुर कॉलेज के तीन शिक्षक देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से होंगे सम्मानित

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के तीन शिक्षकों को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्ट 2023 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा , ए सी आई सी देवभूमि फाउंडेशन की ओर से 27 नवंबर को उत्तराखंड शिक्षा सत्र 2022-23 में नवाचार और अन्य एकेडमी कार्यों की उत्कृष्टता का मूल्यांकन कर पूरे राज्य भर से 16 शिक्षकों और शोधार्थियों का इस पुरस्कार हेतु नाम चयनित किया गया है यह पुरस्कार एम आई ई टी कुमाऊं लामाचौड में मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों में प्रोफेसर ए के पालीवाल वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष, डॉ भारत पांडे सहायक प्राध्यापक रसायन विज्ञान और डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार सहायक प्राध्यापक गणित को यह पुरस्कार मिलने जा रहा है,

रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डॉ भारत पांडेय उत्तराखंड के प्राकृतिक उत्पाद रसायनशास्त्र में डॉक्टरेट किया है। डॉ. पांडेय की अध्ययन और शोध के क्षेत्र में विशेष दक्षता है और उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रिकाओं जैसे SCOPUS/UGC Care में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में पेपर प्रस्तुत किए हैं साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में पहला रासायनिक विज्ञान का वर्चुअल प्रयोगशाला डिज़ाइन किया। यह वर्चुअल प्रयोगशाला वास्तविक जीवन में होने वाले प्रयोगशाला अनुभव को नकल करने का उद्देश्य रखती है, जिससे छात्र वर्चुअल प्रयोगशाला में छात्र वैज्ञानिक प्रयोगों को समझने और अभ्यास करने का मौका प्राप्त करते हैं। छात्र इसमें विभिन्न विज्ञानिक प्रयोगों को स्वतंत्रता से कर सकते हैं,सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पुरस्कार और एकेडमिक एसिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया हैप्रो ए के पालीवाल ने कोविड महामारी के समय छात्र छात्राओं के लिए ई कंटेंट ई विडियोज उपलब्ध कराए तथा लोगो में वैज्ञानिक जागरूकता के लिए कई प्रोग्राम महाविद्यालय में आयोजित किए , प्रो पालीवाल ने हाई एल्टीट्यूड प्लांट पर शोध कर अनेकों शोध पत्र राष्ट्रीय अंतराष्टिय शोध जर्नल में प्रकाशित किए है, इसके साथ ही शोध जर्नल में एडिटर के रूप में कार्यरत है गणित विभाग में कार्यरत प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकासखंड के नरतोला गांव के निवासी है, डॉ सुरेंद्र पडियार शिक्षा के क्षेत्रों में अपना लगातार योगदान दे रहे है, और वर्तमान में रुद्रपुर कॉलेज में कार्यरत है डॉ सुरेंद्र ने इन्वेंटरी के मैनेजमेंट के विभिन्न स्थितियों के लिए पर्यावरण संरक्षण से लेकर कार्बन उत्सर्जन , एनर्जी कंजम्शन, ग्रीन एनवायरमेंट को ध्यान में रखते हुए आपदा, आपातकाल जैसी गंभीर स्तिथियों में मुद्रास्फीति का आम नागरिक पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर किस प्रकार इन्वेंटरी को सुगमता पूर्वक प्रत्येक उपभोक्ता को सुविधा प्रदान की जा सकती इसके लिए 40 से अधिक शोध पत्र तैयार किए हैउन्होंने अपना शोध कार्य कोटाबाग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर नवीन भगत के मार्गदर्शन में पूरा किया, डॉ सुरेंद्र कई शोध जर्नल में एसोसिएट एडिटर और समीक्षक के रूप में भी कार्य कर रहे है और लगभग 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रतिभाग कर चुके है, डॉ सुरेंद्र वर्ष 2023 में यंग साइंटिस्ट अवार्ड और अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट युवा अचीवर अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके है,और इसके साथ टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से भी सम्मानित किया गया और लगातार छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कार्य कर रहे है, डॉ सुरेंद्र के मार्गदर्शन में कई छात्र गणित विषय से नेट,जेआरएफ,गेट जैसी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश के विभिन्न उच्च शोध संस्थानों में शोध कार्य कर रहे है, इसके अतिरिक्त स्नातक स्तर तक जितने भी गरीब छात्र है उन्हे निशुल्क कोचिंग देने के साथ शिक्षा में भारतीयकरण आ सके इस हेतु कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित करने और उनमें प्रतिभाग समय समय पर करते रहते है,इन सभी शिक्षकों की विशिष्ट उपलब्धि पर रुद्रपुर कॉलेज में भी लोगो में खुशी का माहौल है और महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों छात्र छात्राओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,

  • Related Posts

    पर्वतीय प्रतिभा का परचम: रानीखेत महाविद्यालय की 5 छात्राएं ‘She for STEM Accelerator’ में चयनित

    Spread the love

    Spread the love उत्तराखंड के टॉप परफॉर्मर्स में बनाई जगह, तीन माह की पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग का मिलेगा लाभ रानीखेत (उत्तराखंड)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की पांच छात्राओं ने ‘She for…

    अल्मोड़ा में जनगणना–2027: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में जनगणना–2027: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश अल्मोड़ा । जनपद अल्मोड़ा में आगामी जनगणना–2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं…

    Leave a Reply