क़िताब कौतिक का सातवां आयोजन कल से नानकमत्ता में ।

Spread the love

क़िताब कौतिक का सातवां आयोजन कल से नानकमत्ता में

समाज में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित – प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “किताब कौतिक” अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट और भीमताल के बाद उधम सिंह नगर जिले में पहली बार ऐतिहासिक नानकमत्ता साहिब में 1, 2 और 3 दिसंबर 2023 को 3 दिवसीय किताब कौतिक आयोजित किया जा रहा है।

इसी निमित्त आज गुरु नानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता के मीटिंग हॉल में कार्यक्रम की क्रियान्वयन योजना को लेकर एक बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम से जुड़े सभी स्वयंसेवियो को जिम्मेदारियां बांटी गई।कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से कई लेखक, विचारक, साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी नानकमत्ता पहुंचेंगे। यह अभियान कुमाउनी आर्काइव्स , क्रिएटिव उत्तराखंड टीम आयोजित कर रही है।

नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह और डेरा कार सेवा के सहयोग से आयोजन हो रहा है।इस आयोजन के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 65,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन , फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली बच्चों के क्विज, ऐपण, चित्रकारी और कविता वाचन प्रतियोगिताएं होंगी।

पहले दिन 1 दिसंबर को गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा के विभिन्न विद्यालयों में साहसिक पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर “कैरियर काउंसिलिंग सत्र” आयोजित किए जाएंगे। 2 और 3 दिसंबर को गुरुनानक देव डिग्री कॉलेज में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक हेम पंत, डॉ जगदीश पंत, डॉ मनिंदर गुलाटी, गोपाल जोशी, दीप आर्या, वजिंदर सिंह , पंकज जोशी, हरीश आगरी और नकुल भट्ट आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply