राज्य बनने के बाद पहली बार बिंदुखत्ता के इस विद्यालय में लगेगा इस विभाग का पहला प्रशिक्षण शिविर।

Spread the love

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भारत स्काउट एवं गाइड का जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले भर के लगभग 300 छात्र छात्राएं भाग लेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला नैनीताल के सचिव आर एस जीना ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक स्काउट एंड गाइड्स का तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर बिन्दुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर स्थित चाइल्ड सैक्रेड इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नैनीताल जिले के 300 से अधिक स्काउट एंड गाइड्स भाग लेंगे। उक्त शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी की आयु 31 जुलाई 2023 को कम से कम 12 वर्ष पूर्ण पूर्ण होनी चाहिए तथा उसे तृतीय सोपान तक की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए । उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में बच्चों को पूर्ण गणवेश , दैनिक आवश्यक की वस्तुएं मौसम के अनुसार कपड़े, खाना खाने के लिए बर्तन,बाल्टी मग भी साथ लाना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षित स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन का होना अनिवार्य है जिन विद्यालय का दल पंजीकृत नहीं है तो उन विद्यालयों के प्रतिभागियों को उक्त शिविर में प्रतिभा नहीं कराया जाएगा ।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply