चाइल्ड सैक्रेड इंटर कॉलेज के के बच्चों ने खेल महाकुंभ व राष्ट्रीय स्तर जूडो खेलों में अपनी जगह बनाई।

Spread the love

लालकुआ। चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकंडरी विद्यालय के 10 बच्चों का महाकुंभ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चायन वहीं चार बच्चे राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए केरल को रवाना हुए।


निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीव नगर में स्थित चाइल्ड सैक्रेड इंटर कॉलेज के 10 बच्चों का राज्य स्तरीय महाकुंभ में जूडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिसमें शुभम पांडे, अमन कुमार, मानस, भावना जोशी, डिंपल जोशी, मानसी रावत, सुहाना रावत, खुशी जोशी, आरुषि पांडे व अरमान सिंह शामिल हैं। उक्त खिलाड़ी आगामी 22 व 23 दिसंबर को देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेंगे।


वहीं केरल में 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए उक्त विद्यालय के भावना जोशी, आरुषि पांडे, अमन कुमार व मानसी रावत केरल को रवाना हुए।

नैनीताल जिले के जूडो कोच दिनेश कुमार ने बताया उन्होंने कहा कि नैनीताल जूडो एसोसिएशन के पास जूडो की मेट नहीं होने पर भी यहां के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से खेल खेला, उन्होंने कहा कि यदि संस्थान के पास नैनीताल जिले के खिलाड़ी इंटरनेशनल खेल के भी आएंगे।
सभी खिलाड़ियों उज्जवल भविष्य व सफलता के लिए कैबिनेट केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, नैनीताल जिले के जूडो कोच दिनेश कुमार , विद्यालय प्रधानाचार्य एल एम कांडपाल, विद्यालय की मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता पांडे व जुडो जुड कोच कविता आर्य सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply