हल्द्वानी नगर निगम व प्रशासन सरकारी और नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सांप्रदायिक व्यवहार कर रहे हैं – डाॅ कैलाश पाण्डेय

Spread the love


हल्द्वानी
4 जनवरी

हल्द्वानी नगर निगम व हल्द्वानी प्रशासन सरकारी और नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सांप्रदायिक व्यवहार कर रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारी इस अभियान के दौरान जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उससे लग ही नहीं रहा कि वे भारत के संविधान और कानून के प्रति जवाबदेह हैं। उनके बयानों को सुनकर ऐसा महसूस होता है कि वे किसी पार्टी विशेष के प्रति जिम्मेदार हैं।

नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए केवल अल्पसंख्यक बहुल इलाके को बहुत सचेत तरीके से चुना गया है जबकि हल्द्वानी का अधिकांश हिस्सा नजूल भूमि पर है। इससे प्रशासन की मंशा और कार्यवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस प्रशासन का काम सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने वाला होना चाहिए वह प्रशासन विभाजन को बढ़ावा देने का काम कर रहा है, यह बेहद चिंताजनक और शर्मनाक स्थिति है। सरकार और प्रशासन को सबको सैद्धांतिक तौर पर बराबर मानना चाहिए और व्यवहार में ऐसा करते हुए दिखना भी चाहिए तभी संविधान में उल्लिखित समानता, बंधुता, न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

डा कैलाश पाण्डेय
जिला सचिव
भाकपा माले नैनीताल

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply