लिनीयन सोसायटी, लंदन के फैलो FLS में डॉ. भारत पांडे का चयन

Spread the love

डॉ. भारत पांडे, रसायन विज्ञान विभाग ,एस.बी.एस. राजकीय पी.जी. कॉलेज, रुद्रपुर, उत्तराखंड के 18 जनवरी 2024 को लिनीयन सोसायटी, लंदन, यूके फ़ैलो मेम्बर बने। सोसायटी की बैठक में उन्हें चार्टर और बाय-लॉ के अनुसार लिनीयन सोसायटी, लंदन, यूके के फैलो के रूप में निर्वाचित किया गया और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। लिनीयन सोसायटी ऑफ लंदन विश्व की सबसे पुरानी सक्रिय प्राकृतिक इतिहास पर ध्यान केंद्रित संघ है। 1788 में सर जेम्स एडवर्ड स्मिथ (1759–1828) द्वारा स्थापित किया गया, जिन्होंने इसके पहले अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था, समाज का नाम स्वीडिश प्राकृतिकविद कार्ल लिनेस (1707–1778) के नाम पर रखा है।

पूर्व मैं भी डॉ. भारत पांडे को निम्नलिखित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है

  1. अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 (14-5 सितंबर) – अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास केंद्र, बेंगलुरु, कर्नाटक (भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्यालय के तहत पंजीकृत)
  2. भारत के केमिकल, बायो-मेडिकल, मरीन, पेट्रोलियम और टेक्सटाइल इंजीनियरिंग क्षेत्र में शीर्ष 20 विशेषज्ञ अध्यापकों के रूप में uLektz वॉल ऑफ फेम 2022 में शामिल
  3. देवभूमि शिक्षा उत्कृष ता पुरस्कार-2023 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित MIET कुमाऊँ और अमर उजाला द्वारा दिया गया
  4. अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 – अंतर्राष्ट्रीय इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गनाइज़्ड रिसर्च (I2OR) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (24 जनवरी 2024) के अवसर पर दिया गया
  5. राज्य (उत्तराखंड) के सर्वश्रेष्ठ प्रतिक्रिया नोट्स का चयन किया गया और इसलिए 27-29 दिसंबर 2023 को आयोजित तृतीय सीएस कॉन्फ्रेंस, नीति आयोग, भारत सरकार में वॉल ऑफ फेम में चयनित किया गया।
  • Related Posts

    प्रतिभाओ को मिला सम्मान: राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Spread the love

    Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में दिनांक 25 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विज्ञान संकाय…

    हल्द्वानी में ‘अपण पहाड़’ कार्यक्रम: पहाड़ी स्वाद और सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के होटल एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग की ओर से 11 मई 2026, सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम “अपण पहाड़ – हमारा स्वाद,…

    Leave a Reply