प्रो. ए.के. पालीवाल लेनिन सोसायटी लंदन के फेलो बने

Spread the love

प्रो. ए.के. पालीवाल (Prof. A.K. Paliwal) वनस्पति विज्ञान, सरदार भगत सिंह राजिकीय स्नातकोत्तर महाविधलय,रूद्रपुर,उत्तराखण्ड को लिनन सोसायटी लंदन ( FLS) के फेलो बनने का सम्मान प्राप्त हुआ है।

नवम्बर 2023 मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रो. ए.के. पालीवाल को ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान’ से भी सम्मानित किया है। प्रोफेसर पालीवाल ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में विभिन्न पेपर्स प्रकाशित किए हैं और कोविड काल में विज्ञान पॉपुलरीज़ेशन सेल के तहत विज्ञान लोकीप्रियीकरण के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने छात्रों के लिए ई-सामग्री भी तैयार की है। प्रोफेसर पालीवाल ने विशिष्ठ मुगा रेशम को बागेश्वर जनपद के गांवों में केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार के वैज्ञानिक के सहयोग से सफलतापूर्वक स्थापित किया है। प्रोफेसर पालीवाल को उनके द्वारा प्रकाशित शोध कार्यों के क्रम में वनस्पति विज्ञान की राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा एफ.बी.एस. एस और एफ.ए.पी.एस पूर्व में प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply