नकली नोटों के मामले में अब तक 48 लोगों हिरासत में आज पुलिस कर सकती है खुलासा

Spread the love

नकली नोटों के मामले में पुलिस आज कर सकती है खुलासा’अब तक 48 से अधिक लोगों को लिया गया हिरासत में।

मुकेश कुमार की रिपोर्ट

लालकुआँ । नकली नोट के मामले में पुलिस आज सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। नकली नोट के कनेक्शन में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।जिनसे अब तक लाखों की नकली करेंसी भी पुलिस पकड़ चुकी है। नकली नोट मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं। वही नकली नोटों के मामले को लेकर पुलिस अब तक 48 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

जांच में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम आ रहा सामने

प्रकरण में पुलिस अब तक 48 संदिग्धों को ले चुकी है हिरासत में।

                   बताते चले कि हल्दूचौड़ पुलिस ने बीते बुधवार को लालकुआं निवासी ज्वेलर शुभम वर्मा और राजू नामक युवक को 9000 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे थे। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब 48 सदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। 
इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply