दिल्ली अपनी बहन के घर गया युवक की डेंगू से मौत परिवार में कोहराम।

Spread the love

दिल्ली अपनी बहन के घर गया युवक की डेंगू होने की वजह से हुई मौत परिवार में कोहराम।

लालकुआं। बिंदुखत्ता से अपनी बहन के घर दिल्ली गया युवक डेंगू की चपेट में आ गया । जिससे दिल्ली पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई परिवार के इकलौते चिराग के चले जाने से परिवार व क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारीके अनुसार पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला सेंचुरी पेपर मिलकर्मी जगदीश परिहार के इकलौते पुत्र पंकज परिहार उम्र 27 वर्ष अपनी बहन के घर दिल्ली में गया था। पंकज के जीजा आर्मी में जो कुछ समय के लिए दूसरी जगह पोस्टिंग में गए थे तो बहन ने अपने साथ के लिए अपने भाई को दिल्ली बुला लिया । जहां पंकज को शरीर में कमजोरी का एहसास होने लगा परंतु उसने यह सब अपनी बहन को नहीं बताया ।

जब उसकी परेशानी बढ़ने लगी तो उसने चिकित्सालय में उपचार कराया तो पता चल कि उसे डेंगू की शिकायत है, तब तक शारीरिक स्थिति अत्यधिक खरब हो चुकी थी, और आनंद-फानन में उसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां गत दिवस उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली। पंकज गांव में सबका प्यारा था जैसे ही पंकज की मौत की खबर गांव में पहुंची तो लोग सन्न रह गए और वह उक्त खबर को झूठी बताने लगे।

जब सुबह जैसे ही दिल्ली से पंकज का शव गांव में पहुंचा तो सभी लोगों की आंखों नम हो गई , उक्त पार्थिव शव को पुष्पांजलि देने के लिए उसके घर पर हुजुम उमड़ गया । क्षेत्र के गाण मान्य लोगों ने उक्त युवक की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply