एरीज में आईआईएसएफ जनसंपर्क कार्यक्रम।

Spread the love

एरीज में आईआईएसएफ जनसंपर्क कार्यक्रम

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है। एरीज ने सोमवार 18 नवंबर, 2024 को मनोरा पीक, नैनीताल स्थित अपने मुख्य परिसर में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) 2024 पर एक जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। IISF विज्ञान भारती, जो कि स्वदेशी भावना के साथ देश के वैज्ञानिकों द्वारा संचालित एक विज्ञान आंदोलन है, के साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, अंतरिक्ष विज्ञान विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों बांसी तथा मल्ली सेठी के 50 छात्र-छात्राओं और बेनेट विश्वविद्यालय, नोएडा के 25 छात्रों और शिक्षकों ने एरीज का दौरा किया और IISF के कर्टेन रेजर जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लिया। एरीज के जनसंपर्क कार्यक्रम के प्रभागी डॉ वीरेंद्र यादव ने लोगों का स्वागत सौर धब्बे दिखाकर किया।

वरिष्ठ खगोलशास्त्री और एरीज में खगोल विज्ञान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. जीवन चंद्र पाण्डेय ने छात्रों को खगोल विज्ञान की बारीकियों से अवगत कराया किया। उन्होंने बताया कि कैसे खगोलशास्त्री आकाशीय पिंडों की जांच के लिए दूरबीन और प्रकाश का उपयोग करते हैं। आप्टिक्स अभियंता श्री जयश्रीकर पंत ने दूरबीन की कार्य प्रणाली समझाई। पोस्ट डाक्टोरल फेलो डॉ अमर देव चंद्र और शोधकर्ता खुशबू ने छात्रों को खगोल वैज्ञानिक बनने की राह बताई। छात्रों ने 104 सेमी संपूर्णानंद टेलीस्कोप का दौरा किया। साथ ही तारामंडल शो और एरीज पर एक वृत्तचित्र भी देखे। एरीज के शोधकर्ताओं ने सूर्यास्त के बाद दूरबीन के माध्यम से आकाश दर्शन की भी व्यवस्था की। छात्र बहुत जिज्ञासु थे और उन्होंने वैज्ञानिकों और जनसंपर्क टीम के साथ चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply