बिंदुखत्ता में विद्युतिकरण को मिली नई गति, 14.73 करोड़ की स्वीकृति -डॉ बिष्ट

Spread the love

बिंदुखत्ता। क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से चली आ रही विद्युतिकरण समस्या को हल करने के लिए सरकार ने 14.73 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय क्षेत्र की बिजली संबंधी दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने इस सफलता पर उत्तराखंड सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अब तक बिंदुखत्ता में घरेलू कनेक्शन के बजाय व्यावसायिक कनेक्शन ही उपलब्ध थे, जिसके कारण लोगों को अधिक शुल्क देना पड़ता था। इस समस्या को लेकर समाजसेवी अर्जुन गोस्वामी ने भी प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप विद्युत विभाग ने 26 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की।

इस परियोजना के तहत नए विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और लाइनों की स्थापना होगी, जिससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 189 /2023 के आधार पर सरकार ने नए कनेक्शन की स्वीकृति दी गई थी, और अब इस नई धनराशि से बिंदुखत्ता के विद्युतिकरण कार्य को और तेजी मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही बिजली की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply