ब्रेकिंग न्यूज़: बांदीपोरा एनकाउंटर में बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा का चीफ कमांडर अल्ताफ लाली मारा गया, दो जवान घायल

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़: बांदीपोरा एनकाउंटर में बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा का चीफ कमांडर अल्ताफ लाली मारा गया, दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मुठभेड़ में मार गिराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला कि इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद इलाके को घेरते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सेना ने मोर्चा संभाला और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई।

इस एनकाउंटर में लश्कर का मोस्ट वांटेड चीफ कमांडर अल्ताफ लाली मारा गया। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। अल्ताफ लाली की मौत को आतंकवाद विरोधी मुहिम में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हालांकि, इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

फिलहाल बांदीपोरा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इलाके में कोई अन्य आतंकी न छिपा हो।

सुरक्षा एजेंसियां इस ऑपरेशन को लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मान रही हैं और इस सफलता से घाटी में आतंकवाद पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

उपरोक्त समाचार जम्मू कश्मीर के लोकल न्यूज़ चैनलों से

(अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है…)

  • Related Posts

    बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveबिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने का मामला, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, नैनीताल जिलाधिकारी से 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट। ​लालकुआं ।बिंदुखत्ता क्षेत्र को वन अधिकार…

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    Leave a Reply