कबीर साह दोबारा चुने गए भवाली युवा एकता मंच के अध्यक्ष, युवाओं में दिखा जोश

Spread the love


कबीर साह दोबारा चुने गए भवाली युवा एकता मंच के अध्यक्ष, युवाओं में दिखा जोश


नई कार्यकारिणी घोषित, समाज सेवा और रचनात्मक पहल को मिलेगा नया नेतृत्व

भवाली (नैनीताल): उत्तराखंड युवा एकता मंच – भवाली इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से कबीर साह को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ तरुण कुमार को उपाध्यक्ष और संदीप पांडे को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस नई टीम के गठन से क्षेत्र में युवाओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

घोषणा कार्यक्रम में नगर के सम्मानित नागरिकों, मंच से जुड़े युवाओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। नई कार्यकारिणी में नीतेन्द्र बिष्ट को सचिव तथा प्रदीप आर्य को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडेपवन रावत ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह टीम अनुभव और जोश का मिलाजुला स्वरूप है। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये युवा भवाली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और समाज सेवा की नई परिभाषा रचेंगे।”

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कबीर साह ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है। हम युवाओं को मंच से जोड़कर सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाएंगे और भवाली को प्रेरणादायी गतिविधियों का केंद्र बनाएंगे।”

कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही भवाली क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में नरेश पांडे, शंकर कांडपाल, रोहित अधिकारी, पीयूष जोशी, पवन भाकुनी, शीलू कुमार, आदित्य वोहरा, अभिषेक कुमार, राहुल रावत, नीरज रावत, संजय बर्गली, अफ़सर खान, मनोज बोरा, मयंक, दीपक, अक्षत, आशीष सहित कई अन्य युवा और समाजसेवी शामिल रहे।

युवा एकता मंच की यह नई टीम अब भवाली के युवाओं की आवाज को बुलंद करने, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और रचनात्मक पहलों को गति देने के लिए तैयार है।


  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस: सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 2026-27 में 250 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

    Spread the love

    Spread the love​लालकुआं, 5 जून 2026: सेंचुरी पल्प एवं पेपर में आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ बेहद उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

    ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल

    Spread the love

    Spread the love रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति (Science Popularisation Cell) ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और नवीनतम शोध से जोड़ने के…

    Leave a Reply