अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सेंचुरी मिल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love


मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में श्रमिकों को दिलाई गई मतदान की शपथ

लालकुआं (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई गुरुवार को सेंचुरी पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, लालकुआं में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी अशोक कुमार पांडे, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं स्वीप समन्वयक गोविंद राम जायसवाल तथा जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिकों को मतदाता शपथ दिलाकर की गई, जिसे स्वयं मुख्य विकास अधिकारी ने वाचन किया। इसके पश्चात मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वीप के उद्देश्य और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

मिल प्रबंधन की ओर से श्री नरेश चंद्रा और समिति के सदस्य संजय सिंह व अवनीश त्यागी ने श्रमिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए और लोकतंत्र में सहभागिता की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्वीप टीम से राकेश लाल वर्मा, गोविंद मर्तोलिया एवं डॉ. प्रदीप उपाध्याय की भी सक्रिय सहभागिता रही।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार से संबंधित फॉर्म 6, 7, 8 की जानकारी देने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम का समापन सभी श्रमिकों एवं प्रतिभागियों द्वारा मिल परिसर में वृहद मानव श्रृंखला बनाकर “अनिवार्य मतदाता पंजीकरण और शत-प्रतिशत मतदान” का संदेश देने के साथ हुआ।

  • Related Posts

    डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

    Spread the love

    Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान, छात्रों को मिले सरकारी व स्वरोजगार के टिप्स

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर के हॉस्पिटैलिटी एवं मैनेजमेंट विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉन्फ्लुएंस हॉल में “थिंक बियॉन्ड होटल्स: करियर, सरकारी अवसर और उद्यमिता” विषय पर…

    Leave a Reply