निराश्रित गौवंशों के लिए आगे आई गौरी केयर सोसाइटी, जिलाधिकारी ने दिए अनुदान प्रक्रिया के निर्देश

Spread the love


निराश्रित गौवंशों के लिए आगे आई गौरी केयर सोसाइटी, जिलाधिकारी ने दिए अनुदान प्रक्रिया के निर्देश
– जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पंजीकरण की शर्त के साथ जल्द मिलेगा अनुदान

लालकुआं (नैनीताल), दीपक पाण्डे संवाददाता:
बिंदुखत्ता क्षेत्र में निराश्रित गौवंशों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए गौरी केयर सोसाइटी ने जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा। सोसाइटी ने गौवंशों के शरण, पोषण व देखभाल के लिए आश्रय स्थल निर्माण तथा शासन स्तर पर अनुदान की मांग की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि यदि संस्था जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होती है तो जल्द ही अनुदान की प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है। उन्होंने इस दिशा में तत्परता दिखाते हुए संबंधित सीवीओ (Chief Veterinary Officer) को आवश्यक दिशा-निर्देश तत्काल जारी किए।

गौरी केयर सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक पांडे एवं सचिव मोहित जोशी के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से कई निराश्रित गोवंश सड़कों और खेतों में विचरण कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। संस्था ने अब तक स्वयंसेवी प्रयासों से इनकी देखभाल की है, लेकिन संसाधनों की कमी बाधा बन रही है।

सहयोग हेतु संपर्क करें:गौरी केयर सोसाइटी, राजीव नगर, बिंदुखत्ता, लालकुआंमो.: 9917532507, 7300824827 | Email: gaurisevasamiti@gmail.com

संगठन ने कहा कि यदि प्रशासनिक सहयोग और सरकारी सहायता प्राप्त होती है तो सेवा को व्यापक स्तर पर व्यवस्थित किया जा सकता है। इससे न सिर्फ गोसेवा को मजबूती मिलेगी, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

Animal  welfare board of India

गौरी केयर सोसाइटी ने इस पुनीत कार्य में जनसहभागिता की अपील करते हुए कहा कि गौवंशों की सेवा केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता का दर्पण है।


  • Related Posts

    बिन्दुखत्ता में प्रत्येक सरकारी गतिविधि की सूचना देकर वन अधिकार समिति को आमंत्रित किया जाए: निदेशक 

    Spread the love

    Spread the love​जनजाति कल्याण निदेशालय ने नैनीताल जिला प्रशासन को भेजा पत्र, बाहरी व गैर-निर्वाचित लोगों के हस्तक्षेप पर जताई कड़ी आपत्ति। ​लालकुआं। उत्तराखंड के जनजाति कल्याण निदेशालय ने बिन्दुखत्ता…

    साहित्यिक परिचर्चा में गूंजी ‘अदम्या-असीम की ओर’ की गूंज: शब्दों की शक्ति और कहानी कला पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लेखिका डॉ. कविता पांडेय की नवोदित पुस्तक ‘अदम्या -असीम की ओर’ पर एक भव्य साहित्यिक…

    Leave a Reply