जातीय जनगणना पर कांग्रेस का जश्न: मिठाई बांटी, राहुल गांधी को बताया नायक

Spread the love


जातीय जनगणना पर कांग्रेस का जश्न: मिठाई बांटी, राहुल गांधी को बताया नायक

दीपक पाण्डे संवाददाता

लालकुआं
जातीय जनगणना के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने पर शनिवार को लालकुआं नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया और इसे देश के वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक जीत बताया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव आजम खान और समाजसेवी मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने इसे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संघर्ष का प्रतिफल बताया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक जातीय जनगणना की मांग को बुलंद किया, जिससे सरकार को यह ऐतिहासिक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

समाजसेवियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब वंचितों को उनका वास्तविक हक मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस नेतृत्व और सभी विपक्षी दलों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष सईद सिद्दीकी, सुनील कुमार, रोहित कश्यप, फरदीन खां, जवेद खान, संजय सिंह, अमान खान, मुजम्मिल खान, नवाब खान, धर्मेंद्र आर्य, रिज़वान खान, किशन कुमार, राजीव कुमार, सुब्हान खान, मोहसिन, अदनान, आक़िब, मुरसलीन, अयान, तुषार सिंह, रामसिंह, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, जीशान सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply