रक्तदान शिविर में दिखा अनुशासन, आस्था और सेवा का संगम

Spread the love


रक्तदान महादान: संत निरंकारी मिशन का विशाल रक्तदान शिविर, 230 यूनिट रक्त एकत्र

हल्दूचौड़ (04 मई):
संत निरंकारी मिशन की मानवता सेवा भावना के अंतर्गत शनिवार को पंचायत भवन हल्दूचौड़ में ‘रक्तदान महादान’ शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें मिशन के 230 श्रद्धालुओं ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्त संग्रह के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल और रेडक्रॉस ब्लड बैंक, हल्द्वानी की विशेषज्ञ टीमों ने मौके पर मोर्चा संभाला। शिविर का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हरीश दुर्गापाल व ग्राम प्रधान मीना भास्कर भट्ट के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उन्होंने रक्तदाताओं की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि “मानव जीवन की रक्षा के लिए दिया गया रक्त, सबसे पवित्र दान है।”

शिविर के दौरान 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित सत्संग कार्यक्रम भी चलता रहा। इस अवसर पर ऋषिकेश से पधारे सुरेन्द्र कथूरिया जी ने सत्संगियों को आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम का संचालन मिशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों – मुखी पी.एस. विष्ट, संयोजक आनंद सिंह नेगी और क्षेत्रीय संचालक दीपक वाही द्वारा किया गया।

दीपक वाही जी ने जानकारी दी कि अब तक संत निरंकारी मिशन द्वारा भारत और विश्व भर में 9,649 रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 14,30,692 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है, जो सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल है।

उन्होंने बताया कि मिशन केवल आध्यात्मिक जागरूकता ही नहीं बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी है। मिशन द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख कार्यक्रमों में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वच्छ जल व स्वच्छ मन परियोजना, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर तथा प्राकृतिक आपदाओं में राहत सेवा जैसे कार्य शामिल हैं।

शिविर की सफलता में मिशन के समर्पित स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply