चाइल्ड सैक्रेड स्कूल के छात्र-छात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि दो बच्चों का घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में चयन।

Spread the love


बिंदुखत्ता के एक ही परिवार के दो बच्चों का घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर


चाइल्ड सैक्रेड स्कूल के छात्र-छात्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। पूर्वी राजीव नगर घोड़ा नाला, बिंदुखत्ता निवासी भगवत सिंह रावत के दो होनहार बच्चों—प्राची रावत (कक्षा 9) और विनीत रावत (कक्षा 6)—का चयन देश के प्रतिष्ठित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हुआ है। यह दोनों विद्यार्थी चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिंदुखत्ता के छात्र-छात्रा हैं। एक ही परिवार के दो बच्चों की इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अभिभावकों ने रावत परिवार को बधाइयाँ दीं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शुभकामनाएं देने वालों में सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति सिंह, मैनेजमेंट डायरेक्टर सुनीता पांडे, विद्यालय अध्यक्ष बी. सी.भट्ट तथा प्रबंधक बसंत बल्लभ पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रणाली और कठोर अनुशासन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि चाइल्ड सैक्रेड स्कूल न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि राष्ट्रीय सेवाभाव और चरित्र निर्माण के लिए भी छात्रों को प्रेरित करता है।

वक्ताओं ने कहा कि यह सफलता समूचे बिंदुखत्ता क्षेत्र के लिए प्रेरणा है और यह दिखाता है कि समर्पित शिक्षा और परिवारिक सहयोग से कोई भी विद्यार्थी ऊँचाइयों को छू सकता है।


Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply