जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में बोले दिनेश आर्य – तय समयसीमा में शुरू हों पेयजल योजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Spread the love


जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में बोले दिनेश आर्य – तय समयसीमा में शुरू हों पेयजल योजनाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

लालकुआं।
राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश चंद्र आर्य ने सोमवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की प्रगति को लेकर जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। नगर पंचायत सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह के भीतर और शहरी क्षेत्रों में दो माह के भीतर पेयजल योजनाओं को हर हाल में शुरू किया जाए।

राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने स्पष्ट किया कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर और गंगापुर कबड्वाल गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश भी दिए।

बंगाली कॉलोनी की खराब पड़ी मोटर को तत्काल दुरुस्त करने, बिंदुखत्ता जैसे बड़े और संवेदनशील क्षेत्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था लागू करने पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता राजस्व गांव न होने के कारण जल आपूर्ति में बाधाएं आ रही हैं, जिसे लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

दिनेश आर्य ने कहा कि बरसात का मौसम समीप है, ऐसे में जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारी अभी से अपनी तैयारियां दुरुस्त कर लें ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।

बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण और शहरी अंचलों की पेयजल समस्याओं को क्रमवार रखा और अधिकारियों से समाधान हेतु स्पष्ट जवाब मांगा।

इससे पूर्व स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं बैठक में उठाईं, जिनमें बंगाली कॉलोनी की मोटर फुंकने, रेलवे नाले की सफाई में अड़चन, खड्डी मोहल्ले में जल संकट, हल्दूचौड़ में पाइपलाइन कार्यों के दौरान बने गड्ढों को भरने, जगह-जगह पेयजल लीकेज रोकने, नये कनेक्शन दिलाने, नगर की खुदी सड़कों की मरम्मत एवं जलापूर्ति बढ़ाने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

राज्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही न बरती जाए और जनहित को प्राथमिकता में रखा जाए।


मुकेश कुमार
रिपोर्टर – लालकुआं

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply