बाहर से आने वालों पर पुलिस की सख्त निगरानी, सत्यापन बना ढाल

Spread the love


“नैनीताल पुलिस का सघन सत्यापन अभियान: 188 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन, 13 पर कार्रवाई”
जन सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती, गली-मोहल्लों में पहुंचकर की जा रही निगरानी


नैनीताल, 28 मई 2025
जनपद नैनीताल में बढ़ती बाहरी गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसपी श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिलेभर में बृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य फड़-रेहड़ी वालों, दुकानदारों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और अन्य बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित कर क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत करना है।

बीते दिवस हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी, बनभूलपुरा, मुखानी और चोरगलिया थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सघन सत्यापन किया।


सत्यापन अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:

🔹 188 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
🔹 13 व्यक्तियों पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई, ₹3,250 का जुर्माना वसूला गया।
🔹 कई क्षेत्रों में गली-मोहल्लों में जाकर अधिकारियों ने स्वयं की निगरानी।


वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी:

इस अभियान में एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहानी, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे और सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा स्वयं क्षेत्र में जाकर सत्यापन की निगरानी कर रहे हैं। अभियान में SSB, PAC और स्थानीय पुलिस बल की टीमें भी सम्मिलित हैं।


जनता से अपील:

📢 नैनीताल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों, कामगारों और घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

🚨 किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply