लालकुआं में दिनदहाड़े लाखों की चोरी: घर से नामकरण संस्कार में गई महिला की अनुपस्थिति में चोरों का हमला, पूरा इलाका सहमा

Spread the love


संजय नगर में दिनदहाड़े चोरी, तीन घंटे की गैरमौजूदगी में लाखों की नकदी और जेवरात उड़ाए

लालकुआं।
घरेलू समारोह में शामिल होने के लिए घर से कुछ घंटों के लिए निकली महिला के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने मकान के कई ताले तोड़कर साढ़े 13 तोला सोने के जेवरात, ₹45,000 नकद और एफडीआर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस वारदात से संजय नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय की निवासी पार्वती कोरंगा पत्नी प्रताप सिंह कोरंगा, जो कि अकेली रहती हैं, अपने जेठ के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गई थीं। पार्वती कोरंगा के पति दिल्ली में कार्यरत हैं और उनके दो बेटे—एक विदेश (बहरीन) तथा दूसरा जयपुर में नौकरी करता है।

महिला सुबह करीब 11 बजे घर में ताला लगाकर पड़ोस में गई थीं। जब वह दोपहर लगभग 2:30 बजे वापस लौटीं, तो देखा कि मुख्य द्वार समेत घर के सभी ताले टूटे हुए थे। घर के भीतर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से करीब साढ़े 13 तोला सोने के जेवरात, ₹45,000 नकद तथा कई एफडीआर चोरी हो चुकी थीं। यह देखकर वह स्तब्ध रह गईं और तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल और बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply