“जय हिन्द रैली” को लेकर कांग्रेस में जोश, नेताओं ने बताया ऐतिहासिक कदम

Spread the love


रिपोर्टर: मुकेश कुमार


लालकुआं, 29 मई।
नगर कांग्रेस कमेटी लालकुआं की ओर से आज अंबेडकर पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने किया, जिसमें आगामी 1 जून को हल्द्वानी में होने वाली “जय हिन्द रैली” की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता और पर्यवेक्षक संजय किरौला का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर किरौला ने कहा कि “जय हिन्द” रैली सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस का एक ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह रैली सफल ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक सिद्ध होगी।

बैठक में वक्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सेना की उपलब्धियों का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस सदैव देशभक्ति, बलिदान और वीरता को समर्पित रही है। कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि हल्द्वानी में आयोजित होने वाली रैली में राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश के तमाम पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से रैली को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply