इज्जतनगर-लालकुआं रेल खंड का मेट्रो रेलवे कोलकाता की टीम ने किया संरक्षा ऑडिट

Spread the love


इज्जतनगर-लालकुआं रेल खंड का मेट्रो रेलवे कोलकाता की टीम ने किया संरक्षा ऑडिट

संरक्षा मानकों पर संतुष्ट दिखे अधिकारी, आज बरेली सिटी में होगा निरीक्षण

बरेली, 29 मई।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-लालकुआं-हल्दी रोड रेल खंड का अंतर रेलवे संरक्षा ऑडिट मेट्रो रेलवे, कोलकाता की संरक्षा ऑडिट टीम द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय ऑडिट का उद्देश्य रेलवे संचालन में संरक्षा मानकों का गहन परीक्षण कर उन्हें और मजबूत बनाना है।

मेट्रो रेलवे की संरक्षा ऑडिट टीम में प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मनीष जैन, मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर श्री एस. पोले, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (सामान्य) श्री वी.जी. शामकुले, उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री विल्सन डी.के. बागे, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री ए.के. हीरा और एएक्सईएन श्री डी. घोष शामिल रहे।

इज्जतनगर मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रेडतोलिया समेत शाखा अधिकारी, रेल पर्यवेक्षक और संरक्षा से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

संरक्षा ऑडिट के पहले दिन टीम ने इज्जतनगर एवं लालकुआं रेलवे स्टेशन, स्टेशन यार्ड, रिले रूम, कोचिंग डिपो, क्रू लॉबी, रनिंग रूम, रेल लाइन के कर्व, समपार फाटकों तथा स्वचालित दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मनीष जैन ने इज्जतनगर मंडल द्वारा रेल संरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और उन्हें सराहा।

संरक्षा ऑडिट का दूसरा चरण 30 मई 2025 को बरेली सिटी स्थित लॉबी और लोको शेड में संपन्न होगा।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply