छोटे शहर से मुंबई तक: बिंदुखत्ता की भूमि रमोला बनी टीवी की नई सनसनी

Spread the love


उत्तराखंड की बेटी भूमि रमोला टेलीविजन और फिल्म जगत में बना रही पहचान, ‘गुजिया’ बनकर जल्द आएंगी सोनी सब टीवी पर

लालकुआं (नैनीताल)। उत्तराखंड की बेटियाँ आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में अब बिंदुखत्ता की बाल कलाकार भूमि रमोला ने टीवी और सिनेमा की दुनिया में अपनी अद्भुत पहचान बना ली है। सोनी सब चैनल पर 9 जून से रात 8 बजे प्रसारित होने जा रहे नए रोमांटिक पारिवारिक हास्य धारावाहिक ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में भूमि ‘गुजिया शर्मा’ के किरदार में नज़र आएंगी।

यह शो ‘फुल हाउस मीडिया’ द्वारा निर्मित है, जिसमें भूमि के साथ टीवी के चर्चित कलाकार शब्बीर अहलूवालिया और आशी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

भूमि इस धारावाहिक में शर्मा परिवार की सबसे छोटी बहन ‘गुजिया’ की भूमिका निभा रही हैं, जो एक तेज-तर्रार, चुलबुली, सीरियल प्रेमी बच्ची है। उसकी नटखट अदाएं और तीखे जवाब शो को खास बनाने वाले हैं।
“गुजिया ड्रामा क्वीन है, जो शो में ताजगी और तड़का दोनों लाने वाली है।”

‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ एक ऐसा पारिवारिक हास्य-प्रेम कथा पर आधारित धारावाहिक है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी दर्शकों को जोड़ने का काम करेगा।

भूमि रमोला का अभिनय सफर मात्र एक वर्ष में ही कई बुलंदियों को छू चुका है। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2024 में पॉकेट एफएम की प्रसिद्ध ऑडियो सीरीज़ ‘एक लड़की को देखा तो’ में डबल रोल (रिया और आर्यन) से की थी।

इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रोमैक्स ट्रैक्टर और स्कोडा कार जैसे नामी ब्रांड्स के साथ विज्ञापन फिल्मों में अभिनय किया।

भूमि की लघु फिल्म ‘वंश’ में उनके दमदार अभिनय ने उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई।

इस फिल्म के लिए उन्हें ‘श्रेष्ठ बाल अभिनेत्री’ के रूप में कई पुरस्कार मिले, जिनमें प्रमुख हैं —

  • नवरंग राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
  • दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025
  • मकिझमित्रन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
  • गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता
  • चित्रांगनी रंगमंच महोत्सव

“सिर्फ एक साल में 100 से अधिक ऑडिशन देकर भूमि ने यह सिद्ध किया कि निरंतर अभ्यास, धैर्य और सच्चा मार्गदर्शन सफलता की कुंजी हैं।”

भूमि रमोला के आगामी कार्य भी बेहद उत्साहजनक हैं। वे प्रसिद्ध वेब सीरीज़ ‘दिल्ली क्राइम सीजन-3’ में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ एक महत्वपूर्ण दृश्य में दिखाई देंगी।

साथ ही, उनकी एक हॉलीवुड लघु फिल्म भी जल्द ही प्रदर्शित होने जा रही है, जिससे उनका नाम अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पहुँच रहा है।

भूमि की इस सफलता के पीछे उनके पिता श्री मनोज रमोला की अहम भूमिका रही है, जो भारत के शीर्ष 10 कास्टिंग डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं।

उनकी पुस्तक ‘ऑडिशन कक्ष’ भारत की पहली ऐसी मार्गदर्शिका है, जो नवोदित कलाकारों को ऑडिशन प्रक्रिया और फिल्म जगत में होने वाले संभावित धोखों के प्रति सचेत करती है।
इस पुस्तक का विमोचन स्वर्गीय ओम पुरी जी ने किया था।

मनोज रमोला मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद स्थित ‘मगरी स्टेट’ गांव से हैं। उनका दूसरा मूल स्थान बिंदुखत्ता (नैनीताल) है, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक जीवन यात्रा शुरू की।वर्तमान में वे मुंबई में निवास करते हैं और वहाँ से अभिनय जगत में नवोदित प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।भूमि रमोला की यह सफलता उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
विशेषकर बिंदुखत्ता और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों के लिए, जहाँ से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अपनी पहुँच बनाई है।“यह कहानी उन सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा है जो छोटे स्थानों से बड़े सपने देखते हैं।”
“उत्तराखंड की बेटियाँ अब हर मंच पर अपने हुनर से न केवल परिवार, बल्कि प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित कर रही हैं।”


  • Related Posts

    पर्वतीय प्रतिभा का परचम: रानीखेत महाविद्यालय की 5 छात्राएं ‘She for STEM Accelerator’ में चयनित

    Spread the love

    Spread the love उत्तराखंड के टॉप परफॉर्मर्स में बनाई जगह, तीन माह की पर्सनलाइज्ड मेंटरिंग का मिलेगा लाभ रानीखेत (उत्तराखंड)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत की पांच छात्राओं ने ‘She for…

    अल्मोड़ा में जनगणना–2027: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में जनगणना–2027: ‘स्व-गणना’ को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश अल्मोड़ा । जनपद अल्मोड़ा में आगामी जनगणना–2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं…

    Leave a Reply