जनसेवा को नया माध्यम: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मनीष बोरा को सौंपा बिंदुखत्ता का प्रतिनिधित्व

Spread the love


लालकुआं विधायक कार्यालय से बड़ी पहल: मनीष बोरा (मिथुन) बने बिंदुखत्ता क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि

लालकुआं, 2 मई 2025।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता क्षेत्र में जनसंपर्क और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (विधानसभा क्षेत्र संख्या 56 – लालकुआं) ने श्री मनीष बोरा (मिथुन) को बिंदुखत्ता क्षेत्र के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति पत्रांक 1953/विधाय/2025, दिनांक 2 मई 2025 के तहत की गई है, जिसे उपजिलाधिकारी, लालकुआं को औपचारिक सूचना के रूप में भेजा गया है। उक्त पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अब से मनीष बोरा (मिथुन) विधायक की ओर से बिंदुखत्ता क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करते हुए जनसमस्याओं और विकासात्मक विषयों पर समन्वय स्थापित करेंगे।

इस नियुक्ति से बिंदुखत्ता क्षेत्र के नागरिकों को अपनी समस्याओं, सुझावों एवं विकास से जुड़े मुद्दों को सीधे विधायक कार्यालय तक पहुँचाने में सुविधा मिलेगी। मनीष बोरा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभागों के साथ समन्वय कर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस आदेश की एक प्रति तहसीलदार, लालकुआं और प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लालकुआं को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है, ताकि समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा सकें।

यह नियुक्ति क्षेत्र में सुशासन, पारदर्शिता और आमजन की भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।


Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply