हल्द्वानी-नैनीताल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 108 वाहन चालान, ट्रक-पिकअप-ई रिक्शा सीज।

Spread the love

प्रवर्तन अभियान तेज़, 108 चालान और 3 वाहन सीज

हल्द्वानी-नैनीताल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 108 वाहन चालान, ट्रक-पिकअप-ई रिक्शा सीज।


हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने गुरुवार को सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। हल्द्वानी-नैनीताल, भीमताल और कालाढूंगी मार्ग पर चली इस कार्रवाई में विभाग ने कुल 108 वाहनों के चालान काटे और एक ट्रक, एक पिकअप तथा एक ई-रिक्शा को सीज किया।

अभियान का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री जितेंद्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी श्री नंदन प्रसाद और प्रवर्तन अधिकारी श्री गोविंद सिंह ने किया। टीम ने बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी, बाइक, ई-रिक्शा और मैक्सी कैब जैसे वाहनों की जांच की।

इस दौरान 30 वाहन ओवरस्पीडिंग में पकड़े गए, जबकि 20 टैक्सी-बाइकों द्वारा परमिट शर्तों के उल्लंघन के मामले सामने आए। इसके अतिरिक्त टैक्स बकाया, फिटनेस समाप्त, हेलमेट न पहनना, नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना जैसे मामलों में भी चालान किए गए।

कार्रवाई में परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, नंदन रावत, चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, चंदन ढैला, अरविंद हयांकि, गोधन सिंह, महेंद्र कुमार और मो. दानिश शामिल रहे।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क पर अनुशासन सुनिश्चित करना है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

Spread the love

Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

Spread the love

Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

Leave a Reply