लालकुआं में 22 जून को विशाल स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अजय बजाज करेंगे जांच

Spread the love


22 जून को लालकुआं में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अजय बजाज सहित विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे शामिल

| लालकुआं, नैनीताल

लालकुआं। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड की लालकुआं ईकाई की ओर से आगामी 22 जून, रविवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुभाष नगर, वार्ड नंबर 5 स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगा।

बजाज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम करेगी सेवा

इस संबंध में यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में हल्द्वानी स्थित बजाज सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. अजय बजाज अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ शामिल होंगे। शिविर में आने वाले मरीजों की बीपी, शुगर समेत अन्य आवश्यक जांचें निशुल्क की जाएंगी, साथ ही नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।

न्यूरो से लेकर गुर्दा रोग तक की जांच होगी

डॉ. अजय बजाज सिर, रीढ़ एवं स्पाइन की चोट, माइग्रेन, गर्दन व कमर दर्द, डिस्क प्रोलैप्स, ब्रेन ट्यूमर, स्पाइन ट्यूमर, नसों का दर्द, झनझनाहट, मिर्गी व लकवा (पैरालिसिस) आदि से संबंधित समस्याओं की आधुनिक संसाधनों से जांच व परामर्श प्रदान करेंगे।

शिविर में मौजूद जनरल फिजिशियन चिकित्सक अन्य सामान्य रोगों की भी जांच करेंगे तथा उचित परामर्श और दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा गुर्दे संबंधी रोगों का भी उपचार शिविर में उपलब्ध रहेगा।

जनता से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील

मुकेश कुमार ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य सेवा के महाअवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और रविवार को समय से शिविर में पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह शिविर क्षेत्रीय नागरिकों के लिए एक सार्थक और लाभकारी पहल है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान और निदान हो सकेगा।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply