शांति नगर बिंदुखत्ता की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया ज़हर सेवन, अस्पताल में मौत

Spread the love

शांति नगर बिंदुखत्ता की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया ज़हर सेवन, अस्पताल में मौत

बिंदुखत्ता, नैनीताल।
शांति नगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार हेतु हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान शांति नगर निवासी हीरा सिंह दानू की पुत्री के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवती जिम से लौटते वक्त घर पहुंची और कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय सूत्रों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। वहीं परिजन इस घटना पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने माता-पिता की चार संतान में दूसरे नंबर पर थी।

Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply