आंचल’ ब्रांड की बड़ी पहल: ग्राहकों की पसंद को लेकर दुग्ध संघ अलर्ट, अब लॉन्च हुई स्वाद से भरपूर छेना रबड़ी

Spread the love




‘आंचल’ ब्रांड की बड़ी पहल: ग्राहकों की पसंद को लेकर दुग्ध संघ अलर्ट, अब लॉन्च हुई स्वाद से भरपूर छेना रबड़ी

गुणवत्ता, नवाचार और उपभोक्ता संतुष्टि को लेकर नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा कदम
हल्द्वानी में हुई अहम बैठक, एजेंटों ने बताया फील्ड का फीडबैक
नई ‘छेना रबड़ी’ ने मचाया मिठास का धमाल, कीमत सिर्फ ₹25 प्रति कप

हल्द्वानी/लालकुआं।
उत्तराखंड के लाखों उपभोक्ताओं के भरोसे का प्रतीक बन चुका ‘आंचल’ ब्रांड अब एक नए सफर की ओर बढ़ चुका है। ग्राहकों की बदलती पसंद और बाज़ार की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने हल्द्वानी के कपिलाज रेस्टोरेंट में एजेंटों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक ने यह साफ संकेत दे दिया कि अब ‘आंचल’ केवल दूध नहीं, एक मजबूत अनुभव बनकर उभरेगा।

बैठक में विभिन्न इलाकों से पहुंचे आंचल एजेंटों ने खुलकर बताया कि उपभोक्ता अब सिर्फ दूध या दही नहीं, गुणवत्ता, स्वाद और पैकेजिंग में भी परफेक्शन चाहते हैं।
डिस्ट्रीब्यूशन में आ रही चुनौतियां, मौसमी दिक्कतें और नए बाजार के लिए सुझाव एजेंडे में रहे।
इस पर संघ के अधिकारियों ने फौरन एक्शन प्लान बनाने और ग्राउंड लेवल सुधार लाने का वादा किया।

लॉन्च हुआ ‘छेना रबड़ी’ – सिर्फ ₹25 में मिठास और सेहत दोनों

बैठक का सबसे खास पल रहा ‘छेना रबड़ी’ नामक नए उत्पाद का शुभारंभ।
ट्रेडिशनल टेस्ट और हेल्दी इंग्रीडिएंट्स से भरपूर यह मिठाई अब ‘आंचल’ की नई पहचान बनने जा रही है।
एक कप की कीमत मात्र ₹25 रखी गई है, जिससे यह हर वर्ग के उपभोक्ता तक पहुंच सके।

“हमारा लक्ष्य सिर्फ दूध बेचना नहीं, उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं से ऊपर उठना है।”
— मुकेश बोरा, अध्यक्ष, नैनीताल दुग्ध संघ

बैठक में शामिल हुए—
सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी हल्द्वानी हेमंत पाल, कुलदीप रेकवाल, मोहन पांडे, सुमित तिवारी, सुदर्शन, त्रिलोक, मनोज कुमार जैसे प्रमुख अधिकारी।
वहीं, एजेंटों में मनीष जोशी, रघुवीर सिंह, सुमित जोशी, अतुल अग्रवाल, भुवन व राजू सागुड़ी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे जिन्होंने बैठक को ज़मीन से जोड़ा।






Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply