लालकुआं को मिलेगा फ्लाईओवर तोहफा, गौला रोड पर नहीं लगेगा जाम।

Spread the love

लालकुआं गौला रोड रेलवे फाटक पर जल्द बनेगा फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

रिपोर्टर: मुकेश कुमार
स्थान: लालकुआं

लालकुआं के गौला रोड रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां फ्लाईओवर निर्माण का रास्ता फिर से साफ हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इस फ्लाईओवर के बनने से हर दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को जाम की भीषण समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

इस संदर्भ में नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर भारी जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को फिर से मंजूरी दे दी है।

सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव पूर्व में भी पारित हो चुका था और इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका था। हालांकि, कुछ समय पहले जनविरोध के चलते परियोजना को स्थगित करना पड़ा था। अब पुनः स्थानीय जनता की मांग को देखते हुए इसे फिर से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण से पूरे बिंदुखत्ता और लालकुआं क्षेत्र के नागरिकों को जाम से निजात मिलेगी, साथ ही यातायात व्यवस्था में भी व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों की ओर से लंबे समय से मांग उठती रही है, जिसे अब जाकर शासन-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरे होने पर लालकुआं की तस्वीर बदल सकती है।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply