भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर फिर महेंद्र भट्ट की वापसी तय? नामांकन के साथ निर्विरोध चुने जाने की अटकलें तेज

Spread the love


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर फिर महेंद्र भट्ट की वापसी तय? नामांकन के साथ निर्विरोध चुने जाने की अटकलें तेज

देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पुनः नामांकन दाखिल किया, और सूत्रों के अनुसार इस बार भी उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति ने इस पूरी प्रक्रिया को खासा अहम बना दिया। माना जा रहा है कि सीएम धामी का साथ और हाईकमान की मौन सहमति—दोनों ही भट्ट की स्थिति को बेहद मज़बूत बना रहे हैं

सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा गर्म है कि चुनाव की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। अब तक किसी भी प्रमुख नेता ने इस पद के लिए अपनी दावेदारी नहीं जताई है, जिससे भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

गढ़वाल मंडल से आने वाले भट्ट को दोबारा मौका देना संगठन के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ मुख्यमंत्री और संगठन के बीच क्षेत्रीय संतुलन बना रहेगा, बल्कि भट्ट का राजनीतिक अनुभव भी पार्टी को आगामी चुनावों और संगठनात्मक फैसलों में मजबूती प्रदान करेगा।

सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान द्वारा तैयार चार्ट और मुख्यमंत्री की मौजूदा भूमिका—दोनों संकेत करते हैं कि महेंद्र भट्ट को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है


Related Posts

खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

Spread the love

Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

Spread the love

Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

Leave a Reply