भट्ट के नेतृत्व में फिर जागी संगठन में स्फूर्ति: पूर्व विधायक नवीन दुम्का

Spread the love


भाजपा के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए महेन्द्र भट्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने दी बधाई

रिपोर्टर – मुकेश कुमार, लालकुआं

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महेन्द्र भट्ट को बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई मजबूती मिलेगी।

पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि महेंद्र भट्ट जैसे अनुभवी नेता के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन में नई स्फूर्ति आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत चुनावों से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव तक भाजपा प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

दुम्का ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जो हर कार्यकर्ता के महत्व को समझता है और समयानुसार उसे उचित दायित्व सौंपता है। उन्होंने बताया कि महेंद्र भट्ट ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्य की शुरुआत की थी और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव, महासचिव जैसे पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती दी। वे दो बार बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें जमीनी अनुभव प्राप्त है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर उनके अनुभव का लाभ संगठन को देती है।

अंत में नवीन दुम्का ने कहा कि महेंद्र भट्ट को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए भट्ट को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


Related Posts

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन, ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए विज्ञान शिक्षा के नए अवसर खुले

Spread the love

Spread the love राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आज बी.एससी. एवं एम.एससी. विद्यार्थियों के लिए वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने…

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम सम्पन्न, छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

Spread the love रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय शोध प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया। इस शैक्षणिक आयोजन में बी.एससी.…

Leave a Reply