बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में मातम: गोवंश के कारण स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

Spread the love


बिंदुखत्ता में शोक की लहर: पंतनगर ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में गोविंद सिंह बिष्ट की दर्दनाक मौत

बिंदुखत्ता/ पंतनगर
शास्त्री नगर, बिंदुखत्ता निवासी गोविंद सिंह बिष्ट (उम्र 42 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राम सिंह का बीती रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे ड्यूटी पूरी कर सिडकुल स्थित शिरडी प्लाई फैक्ट्री से अपने घर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोविंद सिंह बिष्ट रात्रि लगभग 10:30 बजे अपनी स्कूटी (UK04KA-6352) से घर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे पंतनगर, दिनेशपुर-हल्द्वानी ओवरब्रिज पर चढ़े, अचानक सामने एक आवारा गोवंश आ गया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे स्कूटी से उछलकर सड़क किनारे बने लोहे के एंगलों में जा गिरे।

हादसे को देख राहगीरों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवस्था में गोविंद सिंह को रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक खबर से बिंदुखत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता बिष्ट और सात वर्ष की एक मासूम बेटी को छोड़ गए हैं। पत्नी और माता का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य सड़कों व ओवरब्रिजों पर घूम रहे आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


Related Posts

वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

Spread the love

Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply