गौलापार हैड़ाखान मार्ग पर पसोली गांव की महिला को दिन के 3 बजे घर के बाहर सड़क पर बाघ ने घायल किया।

Spread the love

पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बाघ के हमलों की सूचना लगातार मिल रही है।

इसी क्रम में भीमताल विधानसभा के हेड़ाखान मार्ग पर ग्राम सभा पसोली निवासी स्व0 पूर्णानंद की पत्नी बसूली देवी को दिन के 3:00 बजे घर के बाहर बाघ ने हमला कर दिया।

उनके पुत्र नंदा बल्लभ जोशी ने बताया कि सड़क के किनारे गाय-भैंसों का ( ग्वाला ) देख रही थी तभी एक बाघ उनके सामने आ गया, बाघ मेरी माता को झपटा मारने की आधे घंटे से, सामने आ कर प्रयास करता। माता दरांती दिखाकर उसके प्रयास को विफल करती और लोगों से सहायता की गुहार भी लगाती कुछ समय के बाद लोगों को पास आता देख बाघ ने अंत में जोरदार झपटा मार कर मां को जमीन में गिराकर उनके शरीर में दांत व पंजा मार दिया, जिससे मां बेसुध हो गयी। जिसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

समाजसेवी हेमंत गोनिया ने उक्त घटना की सूचना सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रधानाचार्य को दी और निशुल्क इलाज की मांग की।

इधर उन्हें लहूलुहान हालत में गांव के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां सुशीला तिवारी अस्पताल के प्रधानाचार्य अरुण जोशी ने कहा कि उनकी हालत अब ठीक है।

  • Related Posts

    वर्षों से राजस्व ग्राम की लड़ाई, वन विभाग के पास खुद नहीं रिजर्व फॉरेस्ट करने के कागजात

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी (नैनीताल) बसंत पांडे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भाबर क्षेत्र में स्थित बिंदुखत्ता, जहां करीब 99,000 लोग निवास करते हैं, पिछले 80 से अधिक वर्षों से राजस्व…

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर भौतिक विज्ञान विभाग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the love ​ ​भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2026 के उपलक्ष्य में दिनांक 24 अगस्त 2026 को विभाग परिसर में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply