लालकुआं में पहली बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, जलभराव से लोग परेशान

Spread the love

लालकुआं में पहली बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, जलभराव से लोग परेशान
— रिपोर्टर मुकेश कुमार, लालकुआं

“तुम्हारी फाइलों में गांव का मौसम गुलाबी है, यह आंकड़े झूठे हैं, यह दावा किताबी है” — मशहूर शायर की ये लाइनें आज लालकुआं नगर पंचायत की व्यवस्थाओं पर सटीक बैठती हैं। उमस भरी गर्मी के बीच आज दोपहर की हल्की बारिश ने नगर पंचायत के सफाई इंतजामों की असलियत उजागर कर दी।

बारिश के बाद शहर के मुख्य बाजार सहित कई वार्डों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। सड़कें जलमग्न हो गईं और कई स्थानों पर नालों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। नालियों से उफनता पानी नगर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की बदहाली की गवाही दे रहा था।

स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा कुछ दिनों पूर्व नालियों और नालों की सफाई का दावा किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। मुख्य बाजार की दोनों ओर की नालियों का पानी सड़क पर आ गया, जिससे सड़कों का हाल तालाब जैसा हो गया। कई मोहल्लों में घरों के सामने पानी भर गया, और बच्चों व बुजुर्गों को निकलने में काफी दिक्कतें आईं।

नगर पंचायत प्रशासन ने बरसात से पहले सफाई और जल निकासी को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन हकीकत कुछ और ही साबित हुई। अगर समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आगामी बरसात में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या का संज्ञान लें और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएं, ताकि बरसात के दौरान आम लोगों को राहत मिल सके।

लालकुआं नगर की यह स्थिति बताती है कि कागजों पर बनी योजनाओं और धरातल पर कार्यों में अब भी एक लंबा फासला है।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply