नशामुक्त ग्रामसभा की संकल्पना के साथ लक्ष्मी खोलिया ने किया प्रधान पद हेतु नामांकन

Spread the love

नशामुक्त ग्रामसभा की संकल्पना के साथ लक्ष्मी खोलिया ने किया प्रधान पद हेतु नामांकन
– रिपोर्टर, मुकेश कुमार, हल्दुचौड़

हल्दुचौड़: दीना ग्रामसभा से लक्ष्मी खोलिया ने ग्राम प्रधान पद हेतु नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामसभा को नशामुक्त बनाना और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना है।

लक्ष्मी खोलिया ने कहा, “आज समाज का एक बड़ा वर्ग विशेषकर युवा, नशीली पदार्थों की गिरफ्त में आ चुका है। ऐसे में हमें अपने गांव, परिवार और भविष्य को बचाना है। नशामुक्त समाज ही सशक्त और विकसित समाज की नींव है।”

उन्होंने बताया कि उन्हें यह संकल्प अपने पति, पूर्व ग्रामप्रधान बी.डी. खोलिया से प्रेरणा स्वरूप मिला है, जिनका कार्य राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ही उन्हें सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित कर रही है।

अपनी भावी योजनाओं को साझा करते हुए लक्ष्मी खोलिया ने बताया कि ग्रामसभा को एक आदर्श ग्रामसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि गांव की जनता को घर बैठे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे और युवाओं को नशे से दूर रखने व उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु फिटनेस जिम की स्थापना की जाएगी।

लक्ष्मी खोलिया ने विश्वास जताया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है और इसी जनसमर्थन के बल पर वे प्रधान पद का चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा, “यह चुनाव एक पद के लिए नहीं, बल्कि एक स्वच्छ, सशक्त और नशामुक्त ग्रामसभा के भविष्य की ओर एक निर्णायक कदम है।”

गांव के लोगों में भी उनके इस संकल्प और योजनाओं को लेकर सकारात्मक ऊर्जा और समर्थन देखा जा रहा है।

Related Posts

डॉ. आई. डी. भट्ट बने जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के नए निदेशक।

Spread the love

Spread the loveकोसी-कटारमल स्थित मुख्यालय में वैज्ञानिक और शोध समुदाय में खुशी की लहर हल्द्वानी ​/अल्मोड़ा गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान  के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इन्द्र दत्त भट्ट …

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

Leave a Reply