राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र राज्य के सभी 1 से लेकर 12 तक के विद्यालयों में 14 व 15 का अवकाश घोषित किया है। अब विद्यालय 18 जुलाई को खुलेंगे।

Spread the love

अगले 5 दिन उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग ने रेडअडल्ट जारी किया है तो वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के उप सचिव ड्यूटी ऑफिसर अजीत सिंह द्वारा समस्त जिलाधिकारी और आपदा प्राधिकरण को राज्य की सभी विद्यालय वह आगनबाडी केंद्रों को 14व 15 जुलाई तक बंद करने पत्र जारी किया है।


विदित रहे कि राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न की आपदाएं भू-स्खलन, बोल्डर, जल भराव, सड़क मार्ग बंद की घटनाएं घट रही हैं । किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना को दृष्टि करते हुए 14 व 15 जुलाई को राज्य की समस्त सरकारी ,निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में विधार्थी , शैक्षिक अध्यापक व गैर शैक्षिक कर्मचारी सभी के लिए अवकाश घोषित किया है।

जुलाई माह में शैक्षिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है लगातार बरसात के चलते दैविक आपदाओं से बचने के लिए सरकार द्वारा समय समय पर एडवाइजरी जारी कर घोषित किया है । आज पुनः 14 व 15 जुलाई के अवकाश के बाद 16 को रविवार और 17 जुलाई को हरेली पर्व के बाद ही विद्यालय में रोनक बढ़ेगी यदि मौसम सही रहा तो।

उधर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास के अपर सचिव संजीव बंसल ने प्रदेश के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों को 14 व 15 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है जबकि इधर नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ने 14 जुलाई को ही विद्यालय में अवकाश के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    खुटानी-पहाड़पानी स्टेट हाईवे बना ‘गड्ढों का अजायबघर’, 9 करोड़ के टेंडर के बाद भी हालत बेहाल।

    Spread the love

    Spread the love कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र की मुख्य सड़क पर भारी गड्ढे, जनता परेशान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने दिया धरना का अल्टीमेटम हल्द्वानी/ भवाली। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में…

    क्या आपके हस्ताक्षर बता सकते हैं आपके मन के राज?जीएमसी हल्द्वानी के युवा डॉक्टर का अनोखा शोध बना चर्चा का विषय

    Spread the love

    Spread the love हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और मनोविज्ञान के संबंध पर कार्य कर रहे हैं डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह; 5000 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरों का अध्ययन, 1100+ प्रतिभागियों पर विस्तृत…

    Leave a Reply