क्या इतिहास रचेंगी छवि बोरा? भाजपा की दूसरी सीट पर संकट गहराया

Spread the love


भाजपा की चिंता बढ़ी!
अनिता की हार के बाद अब निगाहें बेला पर, छवि बोरा की बढ़त बनी चर्चा का विषय

हल्द्वानी (नैनीताल), 31 जुलाई 2025 —
पंचायत चुनाव के ताज़ा परिणामों ने भाजपा की चिंताओं में इज़ाफा कर दिया है। जहां एक ओर पार्टी प्रत्याशी अनिता की हार ने संगठन को झटका दिया है, वहीं अब बेला टोलिया सीट से भाजपा की उम्मीदवार बेला की स्थिति भी खतरे में नजर आ रही है।

इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं और यदि रुझान नतीजों में तब्दील हुए, तो बेला की हार और छवि बोरा की जीत एक नया इतिहास रच सकती है।

चुनाव विश्लेषकों की मानें तो यह मुकाबला भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है। क्षेत्र में चर्चाएं तेज़ हैं कि –
“क्या अगला नंबर भाजपा की बेला का होगा?”

फिलहाल बेला और छवि के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है, लेकिन छवि बोरा को मिल रहे जनसमर्थन ने समीकरणों को पलट कर रख दिया है।

क्या वाकई छवि बोरा इतिहास बनाएंगी या भाजपा फिर से वापसी करेगी?
जवाब कुछ ही घंटों में सामने होगा… चुनावी जमीन पर कुछ भी हो सकता है।


Related Posts

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’

Spread the love

Spread the loveनवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक महाकुंभ; छात्रों ने सामूहिक गरबा-डांडिया के साथ मनाया जश्न, व्यंजनों के स्टॉल रहे आकर्षण हल्द्वानी। नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में…

अवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी

Spread the love

Spread the loveअवैध ओवरलोडिंग पर आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी लालकुआं (नैनीताल)। क्षेत्र में अवैध खनन, अनियंत्रित ओवरलोडिंग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ…

Leave a Reply